हमारे बारे में

यह समूह तोक्यो विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित किया जाता है। हम तस्वीरों के माध्यम से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि सार्वजनिक जागरूकता और निरंतर समर्थन के लिए, लोगों से अपील करें ताकि ऐसा न हो कि लोग आपदा को ही भूल जाएँ.

इस बात का प्रयास लगातार जारी है कि भूकंप द्वारा तबाह किए गए क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को पुनर्निर्मित किया जाए। आज कई लोग हैं, जो यह जगह छोड़कर चले गये थे अब लौट आए हैं। भूकंप से तत्काल क्षति के रूप में कोई एक निरंतर खतरा नहीं है, हालांकि दोनों - राहत सामग्री और स्वयंसेवकों की भागीदारी की अभी भी इस क्षेत्र में जरूरत है ताकि अपने राज्य को भूकंप से पूर्व स्थिति में ला सकें।
इस स्थिति के बावजूद भूकंप की क्षति तबाही के क्षेत्रों के बाहर भूला जाने शुरू हो गया है। अब समय आ गया है जब हम तोहोकु के लोगों से जानकारी प्राप्त कर बाहर के लोगों को बताएँ कि वहाँ अभी भी बहुत काम करने की गुजाइश है। हमारी गतिविधि का उद्देश्य तोहोकु में रहने वाले लोगों की पुनर्निर्माण की इच्छा का परिचय देना है। हमने एक वेबसाइट (तोहोकु 10 × विंडोज 26) को खोलने और एक फ़ोटो प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसमें सभी इस्तेमाल की गयी तस्वीरें स्थानीय लोगों के समूहों द्वारा जो कि क्षेत्र की गतिविधियों में भाग लेते थे, से उधार ली गई हैं। अपना संदेश और टिप्पणी संप्रेषित करने में प्रत्येक समूह भागीदारी करता है।

हमारा उद्देश्य क्षतिग्रस्त क्षेत्रों को वापस प्रकाश में लाकर तोहोकु के लोगों के लिए स्थायी समर्थन हासिल करना है तथा उनकी सहायता में वृद्धि करना है।

टॊहॊकु 10 × विंडोज 26

तोहोकु 10 × विंडोज 26 खिड़कियों को इस विचार से बनाया गया था कि 10 समूहों की गतिविधियों का परिचय उनकी तस्वीरों के माध्यम से, तोक्यो विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय की 26 प्रमुख भाषाओं में दिया जा सकें। हम प्रदर्शनी के लिए 10,000 दर्शकों की उम्मीद करते है।

तोहोकु के पुनर्निर्माण के लिए फ़ोटो प्रदर्शनी 東北復興写真展 

11th मार्च 2012 में, ग्रेट पूर्व जापान में आये बड़े भूकंप के लिए एक चैरिटी कार्यक्रम यूनेस्को के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक स्मृति संगीत और फोटोग्राफ प्रदर्शनी है, जो हमारे समूहों द्वारा प्रबंधित की जाएगी। हम केवल तस्वीरों का प्रदर्शन नहीं करेगें बल्कि तोहोकु क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आगंतुकों से संदेश भी स्वीकार करेगें। ये संदेश जापान में वापस लायें जाऐंगे, और तोहोकु क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक पहुचाएँगे ताकि उन्हें याद रहे कि वे इस के कठिन समय में भूलाए नहीं गए हैं।